{"_id":"5ac225204f1c1ba8618b4f6f","slug":"61522672928-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ खर्च करने पर खनेरनाला-शुश पेयजल योजना के पांचों टैंक सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ खर्च करने पर खनेरनाला-शुश पेयजल योजना के पांचों टैंक सूखे
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ खर्चे फिर भी सूखे हलक
खनेरनाला-शुश पेयजल योजना के पांचों टैंक सूखे
सात साल से ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर
बिशलाधार, मुहान, कराड़ व पोखरी पंचायतों में हाहाकार
ग्रामीणों ने सीएम को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला के बाह्य सराज आनी की रघुपुर घाटी की चार पंचायतों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब एक करोड़ की लागत से बनी खेनरनाला-शुश पेयजल स्कीम पूरी तरह से ठप हो गई है। खनेरनाला स्थित मुख्य स्रोत में पानी नहीं होने से शुश में बनाए गए पांच भव्य पानी के टैंक सूखे पड़े हैं।
बिशलाधार, मुहान, कराड़ तथा पोखरी पंचायत के ग्रामीणों को सात साल से पेयजल नहीं पा रहा है। योजना के जवाब देने से मुहान पंचायत में पेयजल को लोग परेशान हैं। पकरेड़ गांव के ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 2010-11 को बनी इस स्कीम का उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है।
ग्रामीण संतोष कुमार, लीला प्रसाद, केवल राम, सालीग राम, राम लाल, दिनेश कुमार, शेर सिंह, चंद्र किशोर, बालकृष्ण तथा राम कृष्ण का कहना है कि करीब एक करोड़ खर्च करने पर भी लोगों को पानी की एक भी बूंद तक नसीब नहीं हो पाई है। अगर स्रोत में पानी नहीं है तो आईपीएच विभाग ने इस स्कीम का निर्माण कैसे किया है? उन्होंने आरोप लगाया है कि मात्र सरकारी पैसे का गोलमाल कराने के लिए इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
पाइप लाइनें भी गायब
घाटी की कराड़, बिशलाधार, मुहान और पोखरी पंचायतों के गांवों को जोड़ी गई पाइप लाइनों का कोई भी अता-पता नहीं है। कई जगहों पर लाइन को तोड़कर पाइपों को चोरी किया गया है।
इस बारे में जानकारी नहीं है। इसकी पूरी रिपोर्ट आईपीएच विभाग के संबंधित अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता से ली जाएगी। इतने वर्षों बाद पेयजल योजना में पानी क्यों नहीं आया ऐसे में रिपोर्ट आने पर इसका अध्ययन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, प्रमुख अभियंता आईपीएच