फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढोलक व डीजे की धुन में थिरके लोग

ढोलक व डीजे की धुन में थिरके लोग

Thu, 01 Mar 2018 07:40 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
ढोलक व डीजे की धुन में थिरके लोग
ढोलक और डीजे की धुनों पर थिरके लोग
विज्ञापन

रघुनाथपुर में 40 दिवसीय होला का भी हुआ समापन
एक दूसरे पर रंग लगा दिया भाईचारे का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में रंगों का उत्सव होली धूमधाम से मनाई गई। दो दिनों तक रघुनाथ नगरी में खूब गुलाल उड़ाया गया। वहीं देश व प्रदेशभर में होली उत्सव को दो मार्च को मनाया जाएगा। वीरवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में युवाओं ने जमकर एक दूसरे को रंग लाया तथा गले मिलकर होली की बधाई दी गई। पूरा शहर रंगों से रंगीन हो गया है। जिला मुख्यालय में लोगों और युवाओं को टोलियों ने जहां ढोलक व डीजे के साथ डांस किया तो वहीं महिलाओं व युवतियों ने भी जमकर कर नाच गान किया। ढालपुर की प्रदर्शनी मैदान में युवाओं ने डीजे की धुन पर कुल्लवा नाटी डाली। शहर में जगह-जगह डीजे की धुनों पर लोग थिरकते दिखे।

भगवान रघुनाथ के दरबार रघुनाथपुर में बसंत पंचमी से मनाई जा रही होली का वीरवार को 40 दिनों बाद समापन हो गया है। रघुनाथ के देवालय में सुबह से लोगों को तांता लगा रहा और अपने अधिष्ठाता को होली का रंग लगा कर आशीर्वाद लिया। वहीं वैरागी महंतों की टोलियों ने होली गीत गाकर श्रद्धालुओं और आम लोगों को भरपूर मनोरंजन करवाया। लोगों ने भाईचारे को संदेश देते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। होली का जश्न सबसे अधिक प्रदर्शनी मैदान में देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में युवक और युवतियों ने डीजे के साथ गुलाल लगाया। बदाह निवासी ललित कुमार शर्मा, जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल, चमन सिंह, केके शर्मा, तुले राम, श्याम सिंह, शेर सिंह, गोविंद, लाल सिंह तथा टेक सिंह ने कहा कि होली उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है ऐसे में उन्होंने होली के जश्न को दोस्तों के साथ मनाया। होली बुराई के अंत करने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed