फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में 23 बच्चे कुपोषण का शिकार

कुल्लू में 23 बच्चे कुपोषण का शिकार

Mon, 04 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में 23 बच्चे कुपोषण का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत जिला के आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर आधारित जुलाई माह में विकास प्रबोधन की समीक्षा में यह पाया गया है कि जिला में 1016 बच्चों को आंशिक रूप से कुपोषित हैं। 23 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं। कुपोषित बच्चों में 17 बच्चे बाल विकास परियोजना कुल्लू तथा 6 बच्चे बाल विकास परियोजना कटराईं के हैं।

विभाग ने कुपोषित बच्चों को लेकर बीएमओ को जानकारी दी है। इसके बाद इन बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। विभाग ने प्रतिमाह की जाने वाली समीक्षा के आधार पर शून्य से पांच साल तक के 30135 बच्चों का वजन किया। जिसमें आनी के 3328, बंजार के 5126, कटराईं के 7707, कुल्लू के 10148 और नित्थर के 3826 बच्चे शामिल थे। इनमें से 29705 बच्चों को स्वस्थ यानी हरे जोन में पाया गया। कुल 30135 बच्चों में 1016 बच्चों को आंशिक रूप से कुपेाषित पाया गया। पीले जोन वाले बच्चों की संख्या आनी में 3, बंजार में 255, कटराईं में 233, कुल्लू में 433, नित्थर में 92 है। इसके अलावा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे सिर्फ कटराईं और कुल्लू में ही पाए गए। कुल्लू के 17 और कटराईं के 6 बच्चे ओरेंज जोन में पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि 23 बच्चों को गंभीर रूप से कुपोषित तथा 1016 बच्चों को आंशिक रूप से कुपोषित पाया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को लेकर बीएमओ को लिखा गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को जांचने को प्रतिमाह रिपोर्ट ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed