{"_id":"696919853bceb751100a5e73","slug":"600-women-will-dance-together-on-mall-road-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166647-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मालरोड पर एक साथ थिरकेगी 600 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मालरोड पर एक साथ थिरकेगी 600 महिलाएं
Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
मनाली में विंटर कार्निवाल को सजने लगी मनु रंगशाला।-संवाद
हर महिला मंडल से दो महिलाएं रहेंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में 20 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मालरोड पर शुक्रवार को महानाटी की रिहर्सल की जाएगी।
इसमें राइट और लेफ्ट बैंक की महिलाएं एक साथ थिरकेंगी। रिहर्सल में 600 से अधिक महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि, इस महानाटी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गौरतलब है कि विंटर कार्निवल में हर साल महानाटी का आयोजन किया जाता है। इस साल भी पांच दिवसीय उत्सव में दो दिन महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन किया जाएगा। 21 को राइट और 23 जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की महानाटी होगी। महानाटी को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को महिला मंडलों की रिहर्सल करवाई जाएगी। हर एक महिला मंडल से दो-दो महिलाओं को भाग लेने के लिए बुलाया गया है। इस साल विंटर कार्निवल में भाग लेने के लिए लगभग 300 महिला मंडलों ने पंजीकरण करवाया है। विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष बालक राम ने बताया कि मालरोड पर यह रिहर्सल होगी। संवाद