फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   6 teams of ALIMCO will check the health of disabled children

Kullu News: एलिम्को की 6 टीमें जांचेंगी दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य

Sat, 08 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
6 teams of ALIMCO will check the health of disabled children
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के पात्र बच्चों को मिलेंगे उपकरण
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत दस से 21 नवंबर तक चिकित्सा शिविर
राजीव नैय्यर
कुल्लू। सूबे में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और एलिम्को की संयुक्त टीम हर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच करेगी।
स्वास्थ्य जांच के बाद पात्र दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा। उन्हें समग्र शिक्षा की ओर से कृत्रिम अंग और उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। प्रदेश में यह अभियान 10 नवंबर से शुरू होगा और 21 तक जारी रहेगा। इसका जिम्मा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को सौंपा गया है। इसके लिए बाकायदा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को पंजीकृत करने के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन

गौर रहे कि पात्र दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा की ओर से कृत्रिम अंग और उपकरण उपलब्ध हों, इसके लिए एल्मिको की छह टीमें कार्य करेंगी। पहली टीम चंबा और कांगड़ा, दूसरी टीम सिरमौर और सोलन, तीसरी टीम बिलासपुर और ऊना, चौथी टीम मंडी और हमीरपुर और पांचवीं टीम कुल्लू में प्रस्तावित शिविरों में दिव्यांग बच्चों का निरीक्षण करेगी। इसके अलावा छठी टीम लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला में कार्य करेगी। हर टीम में चार सदस्य शामिल रहेंगे। उधर, समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि शिविर में उन्हीं दिव्यांग बच्चों का निरीक्षण व स्वास्थ्य जांच होगी जिनके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
स्वास्थ्य शिविर की निर्धारित तिथि में शामिल होने के लिए दिव्यांग बच्चे को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी कार्ड), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की प्रति और आवेदन पत्र, आयु के प्रतिशत के साथ (यदि उन्होंने यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन किया है)। 22,500 रुपये प्रति माह से कम आय का प्रमाण और दो पासपोर्ट फोटो साथ लाने भी अनिवार्य रहेंगे। -गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त

--
किस जिले में कब लगेंगे शिविर
समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर इसी माह आयोजित किए जाएंगे। जिला चंबा में शिविर दस से 15, कांगड़ा में 17 से 20, सिरमौर में 10 से 13, सोलन 15 से 20, बिलासपुर में 10 से 14, ऊना में 17 से 20, मंडी में 10 से 15, हमीरपुर में 17 से 19, कुल्लू में 12 से 17, लाहौल-स्पीति में दस, किन्नौर में 12-13 तथा शिमला में 17 से 21 नवंबर तक शिविर लगेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed