फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   585 candidates took the JBT and Sanskrit TET.

Kullu News: 585 अभ्यर्थियों ने दिया जेबीटी और संस्कृत टेट

Sun, 14 Jun 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
585 candidates took the JBT and Sanskrit TET.
कुल्लू। जिले में 585 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को जेबीटी और संस्कृत टेट परीक्षा करवाई। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) में कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में जेबीटी टेट में 522 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 545 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 23 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में संस्कृत विषय की परीक्षा करवाई गई। इसमें 66 अभ्यर्थियों में से 63 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सुल्तानपुर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि 63 ने संंस्कृत और 334 ने जेबीटी टेट दिया। वहीं, ढालपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि 188 अभ्यर्थियों ने जेबीटी टेट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed