फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   575 complex operations performed in regional hospital in one year

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक साल में हुए 575 जटिल ऑपरेशन

Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
575 complex operations performed in regional hospital in one year
मरीजों को राहत, अब मेडिकल कॉलेजों के लिए रेफर नहीं किए जा रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सामान्य के साथ जटिल से जटिल ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। अस्पताल में जटिल ऑपरेशन होने से मरीजों को राहत मिल रही है। अगर सर्जरी की बात करें, तो पिछले करीब एक साल में कुल 6,927 मरीजों के ऑपरेशन हुए हैं। इनमें 575 जटिल ऑपरेशन भी शामिल है। अब मरीजों को सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेजों को रेफर नहीं किया जा रहा है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों की परेशानियां भी कम हुई हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सामान्य और जटिल ऑपरेशन होने से मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेजों के सहारे नहीं रहना पड़ रहा है। घरद्वार के समीप ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। इससे उपचार पर आने वाला अतिरिक्त खर्च भी बच रहा है और समय पर उपचार सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में कुल्लू समेत चार जिलों के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य एवं जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed