फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   568 polling booths in four assembly constituencies of the district

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 568 पोलिंग बूथ

Wed, 09 Nov 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
568 polling booths in four assembly constituencies of the district
कुल्लू में चुनावी ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिर्हसल पूरी हो चुकी हैं। वीरवार को सभी पोलिंग पार्टियां कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी विधानसभा में बनाए पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मी होंगे। जिला में छह मतदान केंद्र अति संवेदनशील जबकि 49 संवेदनशील हैं। वहीं मतदान के लिए चारों विधानसभाओं में 568 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिला कुल्लू में तीन ऐसे मतदान केंद्र हैं जो भौगोलिक दृष्टि से सबसे दुर्गम हैं। इनमें दो बंजार जबकि एक कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला शाक्टी, मझाण दुर्गम मतदान केंद्र हैं। यहां जाने के लिए पोलिंग पार्टियों को करीब 20 किलोमीटर का फासला तय करना पड़ेगा। इसके साथ ही कुल्लू विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र रशोल स्थित मतदान केंद्र के लिए भी पोलिंग पार्टी को आठ किलोमीटर की चढ़ाई पार करनी होगी। दुर्गम मतदान केंद्रों में जाने वाली पोलिंग पार्टियों को सुबह जल्द भेजा जाएगा। इसके बाद अन्य पोलिंग पार्टियों को भी रवाना किया जाएगा। जिला में नौ ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पांच से सात किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा। 35 ऐसे मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां तीन से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आठ मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। हर विधानसभा में चयनित दो-दो पोलिंग बूथों में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को वीरवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए कर्मियों को दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed