फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   550 artists auditioned for the cultural evenings of the Dussehra festival.

Kullu News: दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 550 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

Wed, 14 Oct 2026 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
550 artists auditioned for the cultural evenings of the Dussehra festival.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

अंतिम दिन आनी उपमंडल मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में ऑडिशन हुए। इसमें आनी और निरमंड क्षेत्र के 25 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अब तक जिला कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से कुल 550 कलाकार ऑडिशन दे चुके हैं।

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि इससे पहले जिला मुख्यालय कुल्लू में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। ऑडिशन के आधार पर चयनित कलाकारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। सूची में शामिल कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

आनी में आयोजित ऑडिशन के दौरान डॉ. सूरत ठाकुर, पंडित विद्यासागर शर्मा और डॉ. बलदेव ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed