फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक सप्ताह के लिए 15 मील पुल बंद

एक सप्ताह के लिए 15 मील पुल बंद

Mon, 01 Apr 2019 10:16 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह के लिए 15 मील पुल बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल/हरिपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित 15 मील से वामतट मार्ग को जोड़ने के लिए बने पुल को मंगलवार से एक सप्ताह के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान पुल से वामतट होकर वाहन नहीं जा सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग ने इस पुल की मरम्मत का फैसला लिया है। समस्या को अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में 15 मील पुल की प्लेटें और रेलिंग उखड़ी नामक शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए इस पर कार्य करने का निर्णय लिया। हालांकि विभाग के इस निर्णय से कुछ दिनों के लिए दिक्कत होगी। लेकिन यह वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक बेहतरीन कदम है। बता दें कि 15 मील पुल की हालत इन दिनों खस्ता हो गई है। पुल पर चलने के लिए लगी लोहे की प्लेटें अपनी जगह से हिलने के साथ फट गई हैं। अगर समय रहते ठीक न किया तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है। स्थानीय लोगों ने खस्ताहाल पुल को जल्द मरम्मत करने की मांग उठाई थी। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पवन कुमार राणा ने कहा कि विभाग निश्चित समय अंतराल के बाद अपने अधीन पुलों को मरम्मत करता रहता है। इसी नियम के तहत अब 15 मील पुल की मरम्मत करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुल ठीक होने के बाद एक सप्ताह के बाद फिर से इसे वाहन चलने योग्य बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed