फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मंदिर

चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मंदिर

Fri, 29 Mar 2019 07:02 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। छह अप्रैल से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र को लेकर देवभूमि कुल्लू के देवी-देवताओं के देवालय सजने लग गए हैं। घाटी के ऐतिहासिक मनाली के प्रसिद्ध माता हिडिंबा, भेखली स्थित माता भुवनेश्वरी तथा रामशीला स्थित माता वैष्णो मंदिर में चहल पहल रहेगी। यहां मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां की हैं।

जिला के मुख्य देवालयों में पुलिस का पहरा भी रहेगा। इस दौरान दर्शन करने वालों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। नवरात्रों को लेकर जिला के श्रद्धालुओं में इंतजार हैं। श्रद्धालुओं ने माता को चढ़ाने के लिए चुनरी, नारियल व अन्य सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी है। कई भक्तों ने नवरात्र में माता के दरबार में दर्शन के लिए योजना तैयार की है। मोनिका, चंपा ठाकुर, सुनीता, प्रोमिला, दीपा, जगदीश, रमेश, तारा चंद, उगम राम, चमन लाल तथा हरि सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे परिवार के साथ नवरात्रों में माता के दर्शन करने के लिए तैयारी कर ली है। उधर, नवरात्र मेले में किसी तरह की घटना न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। घाटी में पर्यटकों के भेष में कोई संदिग्ध न आए इसके लिए कुल्लू पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सभी पुलिस थानों व चौकियों को इस स्तर पर अलर्ट कर दिया है और रात्रि गश्त व नाकाबंदी को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र मेले में देवालयों में पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस थाना और चौकियों को सतर्क किया गया है। उधर, जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि नवरात्र में घाटी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र के लिए जिला के देवालयों में तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed