{"_id":"5c9e1e77bdec22147760fd11","slug":"51553866359-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में आईटीआई शमशी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में आईटीआई शमशी जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। आईटीआई संस्थान शमशी में शुक्रवार को छात्रा वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई, जिसका शुभारंभ आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लें। उन्होंने नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को खेले गए वॉलीबाल मुकाबले में मेजबान शमशी को कुल्लू ने हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया है। दूसरा मैच आईटीआई शमशी और आईटीआई सैंज के बीच खेला गया, जिसमें शमशी विजय रहा।
खो-खो में आईटीआई शमशी ने सैंज को हराया। दूसरे मैच में भी मेजबान शमशी ने कुल्लू को हराया है। कबड्डी में शमशी को सैंज से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में शमशी ने कुल्लू को हराया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 30 मार्च को होगा। दो दिनों तक चलने वाले खेलों में जिला की चार आईटीआई संस्थानों से करीब 100 प्रशिक्षु भाग ले रही हैं। आईटीआई शमशी के डीपीएफ विपन चंदेल ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।