{"_id":"5bc5de9abdec22693e5a330e","slug":"51539694234-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागानाल में ढाई मंजिला गोशाला जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागानाल में ढाई मंजिला गोशाला जली
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत बलागाड़ के तहत भूमार गांव के साथ लगते नागानाल में एक ढाई मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई, जिससे करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। 15 अक्तूबर रात करीब 11 बजे आग लगने के कारण गांव में अफरातफरी मच गई।
बलागाड़ पंचायत के प्रधान मान सिंह ने बताया कि भूमार गांव के बलवीर सिंह पुत्र टेक राम तथा लजे राम पुत्र प्यारे राम की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। इसमें घास व पशुओं को रखा गया था। मुश्किल से यहां रखे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अन्य रिहायशी मकानों को आग से बचाया गया। पटवारी ने आग की घटना में करीब तीन लाख रुपये नुकसान का आकलन किया है। तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।