{"_id":"5b6067354f1c1bb15c8b5861","slug":"51533044533-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल, पासपोर्ट-रुपये से भरा एक पर्स पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल, पासपोर्ट-रुपये से भरा एक पर्स पुलिस को सौंपा
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर के दो दुकानदारों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क पर मोबाइल, पासपोर्ट और रुपये से भरा एक पर्स मंगलवार को डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा के कार्यालय पहुंचकर उन्हें सौंपा। भुंतर के डाकघर चौक के पास मिला यह सामान एक इस्रायली युवती का है। कुल्लू-मनाली की वादियों में अकसर सैर सपाटे के लिए विदेशियों का आना-जाना लगा रहता है।
भुंतर में दुकान चलाने वाले शाढ़ाबाई के मनीष कुमार और भुंतर में रेहड़ी पर सामान बेचने वाले श्याम लाल निवासी मंडी को यह पर्स सोमवार रात को मिला। पर्स में 10951 रुपये के अलावा विदेशी करंसी, एक मोबाइल व पासपोर्ट मिला। मंगलवार को दोनों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू के कार्यालय पहुंचकर पर्स, नकदी, मोबाइल फोन व पासपोर्ट को डीएसपी आशीष शर्मा को सौंपा। इसके बाद आशीष शर्मा ने पर्स में मिले एक कागज पर लिखे दूरभाष नंबर पर फोन किया तो पता चला कि युवती भुंतर से जम्मू रवाना हुई है। पासपोर्ट पर युवती का नाम कोरमन निवासी इस्रायली लिखा है। उन्होंने कहा कि विदेशी युवती की नकदी और सामान को उन तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने ईमानदारी की मिसाल करने वाले दोनों लोगों की तारीफ की और कहा कि पुलिस की ओर से उनको सम्मानित किया जाएगा।