{"_id":"5b6064604f1c1bab7d8b5ad7","slug":"51533043808-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की में ग्रिल लगी होती तो शायद बच जाता मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की में ग्रिल लगी होती तो शायद बच जाता मरीज
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल भवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की चौथी मंजिल की जिस खिड़की से गिरकर मरीज की मौत हुई है, अगर उसमें ग्रिल लगी होती को शायद उसकी जान बच जाती। देखते ही देखते मरीज अचानक खिड़की से कूद गया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार रात करीब 11 बजे का समय था। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में अधिकतर मरीज व तीमारदार सोए हुए थे। वार्ड में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन खराहल घाटी के माहिश गांव के रहने वाले दीप चंद शर्मा को 10 बजे खाना खाने के बाद नींद नहीं आ रही थी। पूरे वार्ड में एक लाइट को छोड़कर अन्य लाइटों को मरीजों ने बंद कर दिया था।
वार्ड के एक किनारे पर बेड नंबर 24 के ठीक ऊपर लाइट जल रही थी। अचानक करीब 11.30 बजे बेड नंबर 27 के मरीज दीपचंद शर्मा ने देखा कि 24 नंबर बेड के मरीज रामंचद अपने बेड से एकदम खड़े हो गए, जबकि उनके साथ आई उनकी बेटी व बहू नींद में थी। इसके बाद वह बेड के एंगल को सहारा बनाकर खिड़की पर चढ़ गए। खिड़की खोलने के बाद रामचंद ने वहां से छलांग लगा दी। दीपचंद इससे पहले कुछ समय पाते कि मरीज वहां से कूद चुका था। इसके बाद दीपचंद ने बचाओ-बचाओ खिड़की से मरीज कूद गया कहा। इसके बाद मेडिकल वार्ड में सभी मरीज उठ खड़े हुए। पूरा वार्ड चीख पुकार से गूंज उठा। रामचंद की बहू, बेटी फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान वार्ड में एक महिला का बेटा भी बाहर गया था। महिला को लगा कि उसका बेटा कूद गया और वह बेहोश हो गई। हालांकि बाद में महिला को जब सच्चाई का पता को उसकी जान में जान आई। घटनाक्रम के बाद पूरे मेडिकल वार्ड के मरीज रातभर नहीं सो पाए। हादसे की पूरी आंखों देखी कहानी चश्मदीद दीपचंद शर्मा ने पुलिस को बयान की है। उनके मुताबिक कई बार मरीज अकेले में ही बात करता था। कराड़सू पंचायत के पूर्व प्रधान खेखराम ठाकुर ने कहा कि रामचंद बहुत ईमानदार व्यक्ति था। बीमारी के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे के बाद मृतक के परिजन भी सदमे में हैं। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल में खिड़कियों में ग्रिल लगाने का प्रावधान किया जाएगा।