फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सरकारी डिपुओं में मिल रहा घटिया आटा

सरकारी डिपुओं में मिल रहा घटिया आटा

Thu, 19 Jul 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
सरकारी डिपुओं में मिल रहा घटिया आटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सरकारी डिपुओं में उपभोक्ताओं को घटिया किस्म का आटा दिया जा रहा है। आटा इतना खराब है कि यह खाने योग्य नहीं है। ऐसे में अब उपभोक्ता दुकान से महंगा आटा खरीदने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं में डिपुओं में घटिया आटे की सप्लाई मिलने से रोष है। इसके साथ डिपुओं में दिए जाने वाले राशन पर भी सवाल उठ रहा है।
जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र मौहल समेत कई अन्य डिपुओ में इस बार उपभोक्ताओं को घटिया और खराब आटा दिया है। बताया जा रहा है कि आटे को अभी तक अधिकतर लोगों ने उपयोग में नहीं लाया है। उपभोक्ता अशोक, रमेश कुमार, दोरजे, आकाश, दीनानाथ, सोनम, करमा, विशाल आदि ने कहा कि खराब आटे की शिकायत जब लोगों ने डिपो होल्डर से की गई तो उसने यह तर्क दिया कि पीछे से ही आटे की ऐसी सप्लाई आई है। उन्होंने कहा कि डिपुओं में दिया जा रहा घटिया राशन सीधे-सीधे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इससे पहले भी सरकारी डिपुओं में घटिया आटा व चावल की शिकायतें आ चुकी हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि डिपुओं में अच्छी गुणवत्ता का राशन देना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


आटा वापस करें उपभोक्ता : पुरुषोत्तम
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि अगर डिपो में घटिया आटा दिया जा रहा है तो इसके सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी उपभोक्ता को ऐसा आटा मिला है तो वह उसे डिपो होल्डर को वापस कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed