{"_id":"5b02f31f4f1c1b5b798b5957","slug":"51526919967-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ 60 लाख से चकाचक होगी सलग्रां सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ 60 लाख से चकाचक होगी सलग्रां सड़क
Updated Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दो करोड़ 60 लाख से
दुरुस्त होगी सलग्रां सड़क
कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने किया भूमि पूजन
पात्र व्यक्तियों को वितरित किए रसोई गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/उदयपुर। जिला लाहौल स्पीति के दौरे पर कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने तिंदी पंचायत के सलग्रां के लिए निर्मित साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क के दूसरे चरण के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। दूसरे चरण के तहत सड़क की सोलिंग और टारिंग आदि का काम 2.60 करोड़ से किया जागा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपमंडल उदयपुर में उज्ज्वला योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 92 प्रतिशत घरों में रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। हिमाचल शत प्रतिशत घरों को एलपीजी की सुविधा प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रसोई के र्लिए ईंधन की लकड़ी का प्रयोग करने से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने उदयपुर में मिनी मनाली स्थान पर नेचर पार्क तथा चिल्ड्रन पार्क बनाने तथा उसके सुंदरीकरण की व्यवस्था करने और सुलभ शौचालय का निर्माण करने के निर्देश भी दिए। मढग़्रा के आसपास 33 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भूमि चयन व डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने मयाड़ घाटी के धारी, चिमरेट, टेलिंग, बलगोत, तमलू, करपट, चुरपुट, यंगरिक, रोलिक, मिंगरेट और छालिंग आदि गांवों का दौरान कर लोगों की समस्याएं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस दौरान एसडीम सुभाष गौतम, तहसीलदार जगदीश चंद, जिला कृषि अधिकारी हेम राज वर्मा, वन मंडल अधिकारी जय राम ठाकुर, नायब तहसीलदार कर्मचंद, एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए हीरा नंद और शिक्षा उप निदेशक प्रेम नाथ परशीरा भी मौजूद रहे।