{"_id":"5ad0dbfa4f1c1ba6018b45bf","slug":"51523637242-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बताएगी किस तट मार्ग से मनाली पहुंचेंगे पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बताएगी किस तट मार्ग से मनाली पहुंचेंगे पर्यटक वाहन
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बताएगी किस तट मार्ग
से मनाली पहुंचेंगे पर्यटक वाहन
दाएं तट की स्थिति में सुधार को देखते हुए योजना में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आगामी पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए इन दिनों कुल्लू पुलिस होमवर्क में जुटी हुई है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने दाएं तट कुल्लू-मनाली मार्ग का जाजया लिया है। जिसमें दाएं तट की हालत वाम तट के मुकाबले सही पाई गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब आगामी पर्यटन सीजन के दौरान यातायात प्लान को बदलाव किया जा रहा है।
पूर्व में कुल्लू पुलिस वामतट पर फोकस कर रही थी लेकिन अब दाएं तट की सुधरी हालत के बाद इसमें भी ट्रैफिक दौड़ाने पर विचार किया जा रहा है। योजना बनाई जा रही है कि गैमन ब्रिज के पास पर्यटक वाहनों को पुलिस उनके गंतव्य के बारे में पूछकर छोड़ेगी। यहां अलेउ, न्यू मनाली रूकने वाले पर्यटकों को वामतट से और ओल्ड मनाली जाने वालों को दाएं तट को भेजने की योजना बनाई जा रही है। जबकि वापसी के लिए वामतट पर फोकस किया जा रहा है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए हाल ही में पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने दाएं तट का जायजा लिया। इस दौरान कुछ जगहों में दिक्कत होने पर सड़क विस्तारीकरण में लगी कंपनी को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। पर्यटन सीजन के दौरान एकाएक कुल्लू-मनाली की सड़कों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात संबंधी दिक्कतें पेश आती हैं। कई घंटों का जाम लगने लगता है। जिससे निपटने के लिए पुलिस इन दिनों काम पर लगी हुई है। पूर्व में वाम तट होकर पर्यटक वाहनों को भेजने का प्लान तैयार किया जा रहा था।
एसपी शालिनी ने सड़क के किनारे रिफलेक्टर समेत अन्य आवश्यक चीजें लगाने के भी निर्देश दिए हैं जिससे हादसों से बचा जा सका। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती भरा कार्य रहता है। ऐसे में सीजन से पहले ही सभी चीजों का जायजा लिया जा रहा है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वामतट पर रूकने वाले वाहनों को दाएं तट के बजाए वामतट से ही भेजा जाएगा। जिससे मनाली शहर में बने पुलों पर यातायात की दिक्कत न आए।