फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फ के बीच छह यात्रियों ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा

बर्फ के बीच छह यात्रियों ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा

Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बर्फ के बीच छह यात्रियों ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा
बर्फ के बीच छह यात्रियों
विज्ञापन

ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा
चार लोग मनाली और दो लोग कोकसर सुरक्षित पहुंचे
कोकसर व मढ़ी में स्थापित हो चुकी हैं बचाव चौकियां
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। सीजन में बचाव चौकियां स्थापित होने के बाद पहली बार छह यात्रियों ने रोहतांग दर्रा को लांघा है। सभी छह यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। गत दस मार्च को प्रशासन ने मढ़ी और कोकसर में रोहतांग दर्रा होकर पैदल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बचाव चौकियां स्थापित कर दी हैं। इसके बाद अब रोहतांग दर्रा होकर पैदल आवाजाही शुरू हो गई है।
अब लाहौल घाटी से मनाली आने वाले और मनाली से लाहौल घाटी जाने वाले जरूरतमंद लोगों को अब हेलीकॉप्टर की इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पैदल आवाजाही शुरू होने से घाटी वासियों ने राहत की सांस ली है। बचाव चौकी के स्थापना के तीन दिनों बाद ही मंगलवार को पहली बार छह लोग दर्रे के आर पार हुए। इनमें चार पांगी घाटी के लोग मनाली की ओर से ब्यासनाला तक टैक्सी में आकर रोहतांग की सीधी चढ़ाई चढ़ कर दोपहर को कोकसर पहुंचे। वहीं कोकसर से पांच किलोमीटर आगे ग्रांफू तक दो लोग मनाली के लिए छोटे वाहन में आए। यहां से राक्षी ढांक की चढ़ाई पैदल पार कर रोहतांग पहुंचे तथा दोपहर बाद सुरक्षित मनाली पहुंचे।
विज्ञापन

बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर और बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी मोहन ने बताया कि दोनों चौकियों पर बचाव दल के तैनाती के बाद मंगलवार को पहली बार छह यात्रियों को कोकसर और मढ़ी के बचाव दल की मदद से रोहतांग दर्रा सुरक्षित पार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम में न लांघे रोहतांग दर्रा
खराब मौसम में रोहतांग दर्रा होकर पैदल आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में बचाव चौकी समेत प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए पैदल जाने का आग्रह किया है। मौसम खराब होने की सूरत पर बर्फबारी होने पर राहगीर फंस सकते हैं। ऐसे में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।


बिना पंजीकरण नहीं करें आवाजाही
मढ़ी और कोकसर बचाव दल के पास पंजीकरण करवाने के बाद ही रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही करें जिससे किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बिना पंजीकरण या बिना बताए रोहतांग दर्रा पैदल करने की कोशिश जानलेवा भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed