{"_id":"5a9807ee4f1c1b8e328b4c65","slug":"51519912942-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर माधोराय को श्रद्धालुओं ने लगाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर माधोराय को श्रद्धालुओं ने लगाया गुलाल
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर माधोराय को श्रद्धालुओं ने लगाया गुलाल
हरिपुर में देवालयों में होली पर्व की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हरिपुर में वीरवार को होली संध्या का आयोजन किया गया। ठाकुर माधोराय मंदिर में मनाए गए होली संध्या में लोक कलाकारों ने होली गीत पेश करके शानदार प्रस्तुतियां दीं। ठाकुर माधोराय कमेटी के प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि वीरवार को हरिपुर गांव के लोग एकत्रित होकर टोली में मंदिर पहुंचे और ठाकुर माधोराय को होली का रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने धूमधाम से इस पारंपरिक उत्सव को मनाया।
देवता के पुजारी दौलत राम आचार्य, कारदार देवीदयाल शर्मा, माता नीलासुरी के पुजारी योगराज पुरोहित ने कहा कि माधोराय देवालय में भजन कीर्तन करने के बाद ग्रामीणों की टोली हरिपुर में देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा दतात्रेय मंदिर और माता नीला सुरी, सरसेई के रामंचद्र मंदिर, दशाल के गौरीशंकर मंदिर के देवालयों में जाकर भजन कीर्तन कर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। शाम के समय होलिका दहन के साथ होली की परंपरा संपन्न हो गई।