{"_id":"5a4e52244f1c1b37198b4e05","slug":"51515082276-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीटर से लगी आग से जिंदा जला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीटर से लगी आग से जिंदा जला व्यक्ति
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तोड़ा दम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे के भीतर हीटर ऑन कर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात जिला मुख्यालय से सटे अपर सुल्तानपुर की है। मनोहर लाल (50) किराये के घर में हीटर ऑन कर सो गया था। हीटर से बिस्तर ने एकाएक आग पकड़ ली। मनोहर की पत्नी प्रतिभा शर्मा ने कमरे में धुआं देखकर मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए लेकिन तब तक मनोहर बुरी तरह से जल चुका था। लोगों ने करीब 90 फीसदी जल चुके मनोहर को गंभीर हालत में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
मामले को देख रहे हेड कांस्टेबल कृष्ण लाल ने बताया कि वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने और बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने हीटर से लगी आग से हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।