फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कार्रवाई के डर से होटलों पर जड़ दिए ताले

कार्रवाई के डर से होटलों पर जड़ दिए ताले

Mon, 01 Jan 2018 09:58 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के डर से होटलों पर जड़ दिए ताले
kasol - फोटो : amarujala
कुल्लू। एनजीटी व हाईकोर्ट ने होटल कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। एनजीटी के आदेश पर हो रहे निरीक्षण से घबराए कई होटल संचालकों और मालिकों ने अपने होटलों में ताले जड़ दिए हैं और होटल बंद करने के नोटिस चस्पां कर दिए हैं। कसोल में भी हाईकोर्ट की सख्ती पर रातों-रात कई होटलों को घरों में तबदील कर दिया गया था। अब कार्रवाई से बचने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी होटलों में ताले जड़े जा रहे हैं। एनजीटी व हाईकोर्ट के सख्त रूप पर होटल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एनजीटी ने कुल्लू में 1700 होटलों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। होटलों में जांच के बाद खामियां पाए जाने पर होटलों के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। अब तक पर्यटन नगरी मनाली में पांच दर्जन से अधिक होटलों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। जबकि कुल्लू में भी दो होटलों की बिजली काट दी गई है। जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच के बाद मणिकर्ण घाटी के कसोल में कई होटल अवैध पाए गए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए यहां पर कई होटल संचालकों ने अपने होटल बंद करने का मामला सामने आया था। ऐसा सिर्फ कार्रवाई की तलवार से बचने के लिए किया जा रहा है। कुल्लू, मनाली में अभी तक 1700 होटलों का निरीक्षण कमेटी कर रही है। कमेटी की दस्तक से पहले ही कई होटल कारोबारियों ने अपना धंधा समेत कर होटल बंद करने के नोटिस तक चिपका दिए हैं। जिससे चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर व कमेटी चेयरमैन सन्नी शर्मा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर कमेटी निरीक्षण कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। कसोल में भी हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई अमल पर लाई गई है। मानकों को पूरा न करने वाले सभी होटलों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed