फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोकसरवासियों की सेवा से खुश हुए राजा घेपन

कोकसरवासियों की सेवा से खुश हुए राजा घेपन

Wed, 06 Dec 2017 05:57 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
कोकसरवासियों की सेवा से खुश हुए राजा घेपन
राजा घेपन की छत्रछाया रहेगी बरकरार
विज्ञापन

कोकसरवासियों की सेवा से खुश हुए राजा घेपन
गूर टशी के माध्यम से कहा, बना रहेगा आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन इन दिनों परिक्रमा पर हैै। नौ साल के लंबे अंतराल के बाद चंद्रा घाटी के अंतिम गांव कोकसर में पहुंचे राजा घेपन कोकसरवासियों की सेवा से खुश हुए हैं। देवता के शुद्धीकरण के लिए हल्का हिमपात भी किया है। जिसके बाद कोकसरवासियों में खुशी की लहर है।

इससे पहले मंगलवार को राजा घेपन के आगमन पर हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिला। राजा घेपन, देवी बोटी और माता जंगडूल के रथों ने गांव में प्रवेश करते ही महिलाओं ने देव रीति अनुसार भव्य स्वागत किया गया। रात को ग्रामीणों की ओर से जागरण आयोजन भी किया गया। सभी महिला पुरुष और देव हरुका नाच किया। बुधवार को कालका पूजा के वक्त घेपन ने गूर टशी के माध्यम से कहा कि कोकसर पहुंचने और यहां के लोगों के सेवा भाव से वह खुश है। हल्की बर्फबारी हुई है। वह शुद्धीकरण के लिए दी गई है। गूर छने कहा कि देव परंपराओं का पालन किया जाएगा तो उनका आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहेगा। सुबह कालका पूजा के बाद देवता गण घरों की परिक्रमा के लिए निकले। दोपहर 2 बजे के देवता डिम्फुक गांव के लिए रवाना हुए। जहां पर दो रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। देवता के हरूका दोरजे ने बताया कि 8 दिसंबर को देवता सुबह ही सिस्सू के केवग गांव के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम यहीं पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed