फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   51 GI pipes worth Rs 3.61 lakh stolen from Lugdbhatti

Kullu News: लुगड़भट्टी में 3.61 लाख रुपये कीमत के 51 जीआई पाइप चोरी

Sun, 28 Dec 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
51 GI pipes worth Rs 3.61 lakh stolen from Lugdbhatti
पनारसा से 10 किलोमीटर दूर कटी हुई हालत में बरामद हुए आधे पाइप
विज्ञापन

पुलिस में प्राथमिकी दर्ज, पाइप चुराने वाले आरोपी का नहीं लगा सुराग
एसपी बोले- शातिरों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर के लुगड़भट्टी इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। एक गोदाम से 3 लाख 61 हजार रुपये के जीआई पाइप गायब कर दिए गए हैं।
हैरानी की बात है कि चोरी किए गए आधे पाइप बाद में पनारसा से करीब दस किलोमीटर दूर एक गांव से कटी हुई हालत में बरामद हुए हैं जबकि बाकी पाइपों और आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। लुगड़भट्टी से जीआई के 51 पाइप चोरी हुए हैं। इनकी कीमत 3 लाख 61 हजार रुपये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुल्लू थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता चंदन प्रेमी निवासी लोअर ढालपुर ने कहा कि लुगड़भट्टी के समीप उनकी जमीन में बने गोदाम से जीआई के 51 पाइप कम पाए गए हैं। अपने स्तर पर छानबीन की तो पाया कि एक व्यक्ति ने उनके पाइप चुराए और इन्हें आगे बेच दिया है। इसको लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने स्तर पर उन्होंने चुराए गए आधे पाइप पनारसा से करीब दस किलोमीटर दूर गांव से बरामद किए हैं। उन्होंने इसकी भी पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन

इन पाइपों को पुलिस की मौजूदगी में वापस लाया गया। हालांकि, अभी तक आधे पाइप गायब हैं। इनका पता नहीं है। पुलिस अभी तक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जो पाइप बरामद हुए हैं, उन्हें टुकड़ों में काटा गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर पुलिस व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करती है तो पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed