फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   50 samples of drinking water filled, all tested positive

Kullu News: पेयजल के भरे 50 सैंपल, जांच में सभी सही

Mon, 21 Oct 2024 04:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
50 samples of drinking water filled, all tested positive
कुल्लू। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में जलशक्ति विभाग की प्रयोगशाला में एक हफ्ते में 50 से अधिक पेयजल सैंपलों की जांच की गई। सैंपलों में कोई खामियां नहीं मिली है। ये सैंपल दशहरा उत्सव के लिए जगह-जगह लगाए विभिन्न नलों और बोरवेल से लिए गए थे। विभाग दिवाली तक रोजाना उत्सव स्थल से पेयजल सैंपल लेगा, लेकिन अब जांच मुख्य प्रयोगशाला शमशी में होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दिवाली तक अस्थायी मार्केट सजी रहेगी। रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए आएंगे। लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिले, इसके लिए विभाग रोजाना उत्सव स्थल से पेयजल के सैंपल लेगा और जांच करेगा। दशहरा को देखते हुए ढालपुर में लैब स्थापित की गई थी। अब उसे हटा दिया गया है। सैंपल की जांच अब मुख्य प्रयोगशाला शमशी में होगी। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह ने कहा कि दशहरा में 50 से अधिक पेयजल सैंपल की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। दिवाली तक कुल्लू शहर और उत्सव स्थल से रोजाना सैंपल भरे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed