फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   50 buses including 18 electric ones will provide services in the festival.

Kullu News: उत्सव में 18 इलेक्ट्रिक समेत 50 बसें देंगी सेवाएं

Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
50 buses including 18 electric ones will provide services in the festival.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान 18 इलेक्ट्रिक बसों समेत 50 बसों की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसमें 8 बसें 62 सीटर की तैनात की गई हैं। मुद्रिका सहित अन्य बसों का भी प्रबंध किया गया है। दशहरा में हजारों की संख्या में लोगाें की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में दशहरा के दौरान बसें चलने से लोगों को राहत मिलेगी। लोगाें की मांग के अनुसार भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार काे दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मुद्रिका बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सरकार की ओर से इसके लिए मुद्रिका बस सेवा शुरू की गई है। करीब 50 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है, जिससे ट्रैफिक सुचारु चल सके। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। पार्किंग के लिए 18 स्थान रामशिला से लेकर मौहल तक चिह्नित किए गए हैं। इस संबंध में प्रशासन की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है। इन स्थानों में 2,000 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed