फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   30 roads blocked in Kullu district due to rain, 50 apple trees buried in landslide debris

Landslide Kullu: बारिश से कुल्लू जिले में 30 सड़कें ठप, भूस्खलन के मलबे में सेब के 50 पेड़ दबे

Mon, 08 Aug 2022 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 11:26 PM IST
सार

फल से लकदक सेब के बगीचे में करीब 50 पेड़ भूस्खलन के मलबे में दब गए हैं। इस हादसे में गनसारी गांव के कुछ घर भी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
30 roads blocked in Kullu district due to rain, 50 apple trees buried in landslide debris
गनसारी गांव में भूस्खलन की चपेट में आया सेब का बगीचा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार रात हुई बारिश से ब्यास समेत नदी नाले उफान पर है। बारिश से जिला में 30 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। जिले के बाह्य सराज के रघुपुर घाटी की लगौटी पंचायत के गनसारी गांव में भारी भूस्खलन से सेब का बगीचा तहस-नहस हो गया है। फल से लकदक सेब के बगीचे में करीब 50 पेड़ भूस्खलन के मलबे में दब गए हैं। इस हादसे में गनसारी गांव के कुछ घर भी बाल-बाल बच गए। बागवान केसर सिंह और रिंकू ने कहा कि हादसा रविवार को हुआ और पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन का सारा मलबा उसके खेतों में आ गया और सेब का बगीचा इसकी चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि सेब की फसल तैयार थी और कुछ दिन बाद तुड़ान होने वाला था। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं बारिश से जिला के बाह्य सराज आनी-निरमंड में 15, कुल्लू मेें चार, मनाली में दो तथा बंलार में नौ सड़कें बंद हो गई है। जिससे न केवल निगम की बसों के पहिए रुक गए बल्कि बागवानों को अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बारिश से जिला में हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग के साथ संबंधित विभागों से मांगी है। उन्होंने कहा कि बरसात में सैलानी और आम लोग नदी नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें।
विज्ञापन


छतडू के पास 30 मीटर सड़क बही
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ग्रांफू-काजा सड़क बारिश से नालों में आई बाढ़ से अवरुद्ध हो गई है। छतडू के आसपास नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ने से तीन जगहों पर सड़क बंद हो गई।एक जगह तो नाले ने करीब 30 मीटर तक सड़क बह गई है। सीमा सड़क संगठन की टीम सड़क को बहाल करने में जुटी है। तीन में से एक जगह सड़क बहाल कर दी है। दो जगह सड़क खोलने का काम जारी है। ऐसे में सड़क के मंगलवार शाम तक बहाल होने की संभावना है। छतड़ू से डोहरनी तक तीन सड़क के बंद होने से इस जगह पर कोई भी वाहन नहीं फंसा है। मनाली की तरफ वाहन कोकसर व काजा की तरफ से छतडू में फंसे हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य जारी है। किसी तरह के वाहनों के फंसने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed