फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   5 minutes travelling in half hour

पांच मिनट के सफर के लिए आधा घंटा

Mon, 01 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
5 minutes travelling in half hour

जिला मुख्यालय के ढालपुर सरवरी के बीच सफर के लिए जहां पांच मिनट लगते हैं। वहीं, इस पांच मिनटों में पूरे होने वाले इस सफर के लिए इन दिनों तीस मिनट लग रहे हैं।

विज्ञापन


 शहर में सड़क किनारे हो रही खुदाई से लोगों को जाम की समस्या से निपटना पड़ रहा है। जाम से जहां आम राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, गाड़ियों में लोगों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। छुट्टी के दिन के बाद सोमवार को बाजार में लोग अपने कामकाज को निकले थे, लेकिन जाम ने लोगों को खूब परेशान किया। गौरतलब है कि निजी कंपनी की ओएफसी लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए सड़क किनारे खोदाई जा रही है। कई जगहों पर सड़क तंग होने के चलते जाम की स्थिति बन रही है। शहरवासी अभिषेक कुमार, प्रेम, संदीप ठाकुर, दलीप सिंह, पवन और बंटी ने कहा कि सड़क किनारे की जा रही खुदाई ने लोगों को परेशान कर रख दिया है।
विज्ञापन


खुदाई से निकला हुआ मलबा आधा सड़क तक फैला रहता है। इससे सड़क पर गाड़ियों की पासिंग नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इससे पहले भी सड़क की खुदाई का कार्य रात को करने की सलाह दी थी, जिससे दिन में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। क्योंकि शहर में कई जगहों पर सड़क बहुत तंग है। लोगों ने मांग की है कि  कि सड़क किनारे खुदाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके बारे में एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि जाम से निपटने के लिए पुलिस तैनात की गई है। लेकिन सड़क तंग होने से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed