{"_id":"66d1ac76a9c40adcb20b4285","slug":"47-lakhs-will-be-spent-for-patient-facilities-kullu-news-c-89-1-ssml1015-129776-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मरीजों की सुविधाओं के लिए खर्च होंगे 47 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मरीजों की सुविधाओं के लिए खर्च होंगे 47 लाख
विज्ञापन
केलांग अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (कुल्लू)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में मरीजों के लिए स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं पर 47.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बात उपायुक्त राहुल कुमार ने शुक्रवार को कही। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति की बैठक उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के माध्यम से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न मदों के तहत पिछले वित्त वर्ष में 25,75,518 रुपये खर्च किए गए। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए 47.11 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रोगी कल्याण समिति की वार्षिक आय को बढ़ाने की आवश्यकता है। रोगी कल्याण समिति में जो भी पैसा आता है, वह जनता का पैसा है तथा इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुसार एक डेंटल चेयर और एक डेड बॉडी फ्रीजर और व्हीलचेयर खरीदनभ्का भी फैसला लिया गया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में रैंप निर्माण और चिकित्सीय प्रमाणपत्रों की दरों को संशोधित करने के निर्देश दिए, ताकि रोगी कल्याण समिति की आय को बढ़ाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बैठक में पिछले साल का लेखा-जोखा सहित इस साल प्रस्तावित कार्यों पर जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश चंद, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंद्र सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सतीश कोड़ा, जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद