फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   45 roads blocked in Kullu, darkness prevails due to 47 transformers not functioning

Kullu News: कुल्लू में 45 सड़कें अवरुद्ध, 47 ट्रांसफार्मर ठप होने से छाया अंधेरा

Sun, 27 Jul 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 27 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
45 roads blocked in Kullu, darkness prevails due to 47 transformers not functioning
फल और सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे जिले के किसान-बागवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश के कारण 45 सड़कें बंद हैं। 47 ट्रांसफार्मर भी ठप चल रहे हैं। सड़कें बंद होने से किसानों-बागवानों को अपने फल और सब्जियां मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। इन दिनों फल और सब्जी का सीजन पूरे यौवन पर है।
ऐसे में फल और सब्जी उत्पाद खेतों में खराब होने के कगार पर हैं। दूसरी तरफ, बिजली की आपूर्ति ठप होने से कई गांवाें में अंधेरा पसरा है।
जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से सड़कें और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग कुल्लू मंडल के तहत 8 संपर्क मार्ग बंद हैं। बंजार में 14 और निरमंड में सबसे ज्यादा 23 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने जारी रखा है। कई जगह भूस्खलन और सड़कें धंसने से अधिक नुकसान हुआ है। इस कारण इन्हें बहाल करने में और काफी समय लग जाएगा।
विज्ञापन

बंद चल रहे 47 ट्रांसफार्मरों में थलौट के अंतर्गत आने वाले शलवाड़ और कनौन क्षेत्रों में 45 ट्रांसफार्मर हैं। इस कारण क्षेत्र में अंधेरे में डूबा हुआ है। मणिकर्ण घाटी के ग्राहण और कसोल में पेड़ गिरने से 2 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि विभागों के अधिकारियों को सड़कें और बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed