फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   443 volunteers learned the working system of RSS

Kullu News: 443 स्वयं सेवकों ने सीखी आरएसएस की कार्यप्रणाली

Sun, 25 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
443 volunteers learned the working system of RSS
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुल्लू के ढालपुर में दो दिवसीय बाल एकत्रीकरण कार्यक्रम में भाग ल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया बाल एकत्रीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में 443 स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस की कार्यप्रणाली को सीखा। संघ ने ढालपुर में दो दिवसीय बाल एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका समापन पथ संचलन से हुआ।
स्वयं सेवकों ने जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित रथ मैदान से ढालपुर चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक, क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए वापस रथ मैदान तक पथ संचलन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के प्रचार प्रमुख वनवीर राणा मुख्य वक्ता मौजूद रहे। दारचा मठ के मुख्य लामा यागजोर ने भी युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में पांच खंचों और तीन नगरों के 443 स्वयं सेवक शामिल रहे। जिला संघ चालक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ है। इसमें युवाओं को संघ की कार्यशैली की जानकारी देने के अलावा उन्हें देश सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed