{"_id":"65c510c714fc582b340453e1","slug":"433-students-in-the-district-will-appear-for-disha-scholarship-exam-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116464-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिले में 433 विद्यार्थी आज देंगे दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिले में 433 विद्यार्थी आज देंगे दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा
Thu, 08 Feb 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अमर उजाला दिशा की ओर से छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा जिला कुल्लू के तीन स्कूलों में 9 फरवरी को करवाई जाएगी। मनाली स्थित डीएवी स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल कुल्लू और साई स्टार स्कूल ढालपुर में परीक्षा होगी।
इसमें 10वीं, जमा एक और जमा दो कक्षा के 433 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। अमर उजाला की ओर से विद्यालयों और छात्रों से संपर्क और इंगेजमेंट के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'दिशा' के तहत पहले चरण में 1000 से अधिक आईसीएसई और सीबीएसई विद्यालयों से जुड़ने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षा 'दिशा' अमर उजाला की ओर से करवाई जा रही है।
इसमें 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब एक लाख छात्रों को शामिल करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह प्रतियोगी परीक्षा आठ, नौ और 10 फरवरी को होगी। देशभर से चयनित छात्रों को पांच करोड़ तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्टवॉच और अन्य इनाम दिए जाएंगे। 10वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र परीक्षा के लिए पात्र हैं। ओएमआर आधारित 40 मिनट की एमसीक्यू लिखित परीक्षा तय विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। संवाद

08जेएनडी33: दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो में शामिल होते हुए विभिन्न गांव से ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन