{"_id":"63123f047ceeb502dd2c8701","slug":"43-year-old-anganbadi-helper-died-after-falling-from-the-path-while-returning-home-in-banjar-s-tung-panchayat-kullu-news-sml420403150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी में रास्ते से गिरकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी में रास्ते से गिरकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार घाटी की तुंग पंचायत में एक आंगनबाड़ी सहायिका की रास्ते से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद आंगनबाड़ी सहायिका सना देवी (43) पत्नी नरोतम सिंह गांव तुंग बंजार जिला कुल्लू आंगनबाड़ी केंद्र धारा शलिंगा में ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रही थी।
इस दौरान गांव को आने वाले रास्ते में जब वह धारी नामक जगह पर पहुंची तो वह रास्ते से करीब 12 फीट नीचे गिर गई और सिर पर गहरी चोट लगने से बेहोश हो गई। हादसे के बाद गांव वालों ने महिला को उठाकर घर पहुंचाया और डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद होश आने पर महिला की तबीयत और खराब हो गई।
शुक्रवार सुबह उसे इलाज के लिए बंजार अस्पताल लाया गया जहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरेदव शर्मा ने कहा कि महिला की मौत को लेकर परिवार के लोगों के भी बयान भी दर्ज किए गए हैं।