फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आरटीओ कार्यालय में होगा कैशलेस लेन-देन

आरटीओ कार्यालय में होगा कैशलेस लेन-देन

Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में होगा कैशलेस लेन-देन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू में अब सभी तरह के शुल्क कैशलेस जमा किए जाएंगे। कार्यालय में कैशलेस लेन-देन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि अब कार्यालय में किसी भी तरह का शुल्क नकद स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यालय में केवल कैशलेस व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि लेन-देन में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नए वित्तीय वर्ष में कैशलेस व्यवस्था लागू की गई है। इससे आम वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को काफी सुविधा होगी। आरटीओ ने बताया कि अब सभी यात्री वाहनों के लिए व्हीकल लोकेशन यंत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इस यंत्र के बगैर कोई भी यात्री वाहन पास नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी यात्री वाहन मालिकों से अपने वाहनों में व्हीकल लोकेशन यंत्र स्थापित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed