{"_id":"5ca0d52cbdec2213e92920aa","slug":"41554044204-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनागी में गौशाला जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनागी में गौशाला जल कर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तुंग के बरनागी गांव में आग लगने से गौशाला जलकर राख हो गई है। गांवों के बीचोंबीच गौशाला में भड़की आग से अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन गौशाला में घास होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका और तेज हवा चलने से गौशाला जल गई।
जानकारी के अनुसार गौशाला मंगत राम, गंगा राम पुत्र भीमे राम, चेत राम, बुध राम, जय सिंह पुत्र लाल दास की थी।
आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग तथा पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।