{"_id":"5c0e6c12bdec22415e42d8d2","slug":"41544449042-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर मैन ने कुल्लू में विद्यार्थियों ने किए विचार सांझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर मैन ने कुल्लू में विद्यार्थियों ने किए विचार सांझा
Updated Mon, 10 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
वाटर मैन ने छात्रों को दी रोचक जानकारी
कुल्लू कॉलेज में बोले-आविष्कारों के सही तरीके से विकास संभव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वाटर मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर मैग्सेस्से पुरस्कार विजेता डॉ. राजेंद्र सिह ने कुल्लू कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। राजेंद्र सिंह ने रोचक जानकारी दी। डेढ़ घंटे तक चले संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने भी डॉ. राजेंद्र सिंह से कई सवाल पूछे, जिनके उन्होंने उत्तर दिए।
डॉ. राजेंद्र सिंह ने पृथ्वी को चढ़े बुखार के कारण और उसके उपायों के बारे में बताया। रेड हीट के कारण बादलों के न बरस पाने और वहां पानी को रोकने के लिए जोहड़ तैयार करने का विकल्प समझाया। संवाद सत्र में डॉ. राजेंद्र ने कहा कि लोक विज्ञान को समझकर पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना ही पृथ्वी के तापमान को कम कर सकता है। अपने मकसद और धरती के प्रति जिम्मेदारी को निभाने के लिए घर छोड़ना होगा। विकास तभी संभव हो सकता है, अगर आविष्कारों का तरीका सही हो। कहा कि इस श्रृंखला के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाएगा। इसमें वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वाटर मैन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।