फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कूड़ा संयंत्र के लिए तीन साइटें चिन्हित

कूड़ा संयंत्र के लिए तीन साइटें चिन्हित

Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा संयंत्र के लिए तीन साइटें चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू को कूड़े कचरा की डंपिंग साइट का चयन करना चुनौती बन गया है। हालांकि इसके लिए गड़सा व लगवैली के सूमा में दो साइटों का चयन किया था। लेकिन स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के चलते प्रशासन, नगर परिषद ने इसे रद्द कर दिया। इसके बाद अब नगर परिषद ने तीन नई साइटों को चिन्हित किया है। इसमें पीज पंचायत का मियां बेहड़, सारी-कोठी पंचायत का मठ तथा नगर परिषद कुल्लू का शास्त्री नगर नाला शामिल है। नगर परिषद ने उपरोक्त जगहों के लिए संबंधित पंचायतों से बीडीओ कुल्लू के माध्यम से एनओसी देने की मांग की है।
पिरड़ी कूड़ा डंपिंग संयंत्र को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से किया जा रहा विरोध भी प्रशासन और नगर परिषद के लिए गले की फांस बन गया है। इसके लिए नगर परिषद को दो बार सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा भी खटखटाना पड़ा है। पहली बार अक्तूबर में नगर परिषद को उच्चत्तम न्यायालय ने चार हफ्ते का समय दिया था। लेकिन समय अवधि खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने फिर से यहां कुल्लू शहर के कूड़े को पिरड़ी में डंप करने के विरोध में धरना दिया। स्थिति को भांपते हुए नगर परिषद को फिर से सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना पड़ा और कोर्ट ने नगर परिषद को राहत देते हुए आठ हफ्ते का समय दिया है। गौर रहे कि कूड़ा संयंत्र पिरड़ी में तीन सप्ताह तक वन अधिकार समिति के धरने से यहां कूड़ेे को डंप नहीं किया गया। ऐसे में भुुंतर से लेकर रामशिला तक गंदगी के ढेर लगे रहे और शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में करीब दो सौ टन कूड़ा एकत्रित होने से प्रशासन व नगर परिषद की खूब किरकिरी हुई। ऐसे में नगर परिषद को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर बढ़ाई प्रक्रिया : तेजा
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी तक कूड़े को डंप करने के लिए पांच जगहों को देखा गया था। इसमें गड़सा व सूमा में देखी गई दोनों जगहों को स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रद्द कर दिया है। अब तीन नई जगहों को लेकर एनओसी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed