फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पार्वती वैली के 40 और होटलों की होगी जांच

पार्वती वैली के 40 और होटलों की होगी जांच

Tue, 15 May 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पार्वती वैली के 40 और होटलों की होगी जांच
पार्वती वैली के 40 और होटलों की होगी जांच
विज्ञापन

पहले दस्तावेजों की जांच, फिर की जाएगी निशानदेही
सर्दी मेें बंद पाए गए थे मणिकर्ण घाटी के 15 होटल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के 40 और होटल, रेस्तरां और होम स्टे की भी जांच होगी। इसके लिए कुल्लू प्रशासन ने तैयारी कर ली है और संबंधित विभागों को भी इस संबंध में तैयार रहने को कहा गया है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत मणिकर्ण घाटी में यह तीसरी दबिश होगी। जिससे घाटी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन फिलहाल होटलों के कागजों की जांच करने में जुट गया है। राजस्व विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच, टीसीपी, जिला पर्यटन विभाग समेत अन्य विभाग पहले होटलों के तमाम दस्तावेजों को जांचा जाएगा इसके बाद वन विभाग के साथ होटलों की निशानदेही की जाएगी। सर्दी के दिनों में पार्वती घाटी के कसोल व पोष के आसपास के इलाकों में 15 से अधिक होटल बंद पाए गए थे जिस कारण इन होटलों का निरीक्षण नहीं हो सका है। वहीं 25 के करीब अन्य होटल है जिनकी जांच नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब प्रशासन ने इन 40 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के शेष 40 होटल, रेस्तरां व होम स्टे का निरीक्षण व निशानदेही के लिए तैयारियां कर ली गईं हैं। जल्द ही वह मौके पर जाकर जायजा लेंगे इसके बाद होटलों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 88 होटल पाए गए हैं डिफाल्टर
कुल्लू। प्रदेश हाईकोर्ट के तहत अभी तक मणिकर्ण घाटी के करीब 100 से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच पूरी की गई है। इसमें 88 होटल और अन्य प्रतिष्ठानों को डिफाल्टर पाया गया है। इसमें 40 होटलों की चार्जशीट पहले ही हाईकोर्ट में पेश की गई है। जबकि 48 होटलों की सुनवाई हाईकोर्ट में 30 मई को होगी। ऐसे में अब पार्वती घाटी के होटलियरों की नजर कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed