फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   साबरमती की तर्ज पर विकसित होंगे ब्यास के किनारे

साबरमती की तर्ज पर विकसित होंगे ब्यास के किनारे

Sun, 22 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
साबरमती की तर्ज पर विकसित होंगे ब्यास के किनारे
साबरमती की तर्ज पर विकसित होंगे ब्यास के किनारे
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए ब्यास किनारों में बनाए जाएंगे पार्क
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीसी यूनुस की पहल
आराम से प्रकृति का आनंद ले सकेंगे पर्यटक
राकेश राणा
कुल्लू। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली पहुंचते ही ब्यास की लहरों को देखकर हर कोई रोमांचित हो उठता है। अब इस रोमांच को बेहतरीन बनानेे के लिए उपायुक्त कुल्लू यूनुस पहल करने जा रहे हैं। कुल्लू-मनाली एनएच किनारे स्थित ब्यास नदी के किनारों को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत ब्यास किनारों में आराम से पर्यटक प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे।
पर्यटकों के लिए ब्यास नदी के शांत वाले स्थानों में पार्क समेत पर्यटन की दृष्टि से अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। कुल्लू-मनाली की तरफ आने वाले पर्यटक सड़क के किनारे बह रही ब्यास को नजदीक देखकर हर कहीं नदी में उतर जाते हैं। जिससे अमूमन हादसे पेश आते हैं। इन हादसों को रोकने और पर्यटकों को अच्छा महसूस करवाने के लिए ही यह योजना डीसी यूनुस धरातल पर उतारना चाहते हैं। कुल्लू से मनाली तक एनएच किनारे कई ऐसी जगहें हैं, जहां ब्यास नदी सड़क के बेहद नजदीक है और कई जगहों में पर्यटक आसानी से भी नदी में उतर सकते हैं। सुरक्षा समेत अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए ऐसी जगहों में सुविधाएं जुटाते हुए ब्यास नदी किनारे फेसिंग के साथ पार्क बनाए जाएंगे। फेसिंग इस तरह से करवाने की योजना है कि पर्यटकों के लिए ब्यास का मनोरम नजारा खराब न हो और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे।
विज्ञापन

इधर, डीसी यूनुस ने कहा कि साबरमती की तर्ज पर ब्यास के किनारों को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। नदी किनारे सीसीटीवी भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क न होना भी है एक कारण
ब्यास नदी के किनारे पर्यटकों के लिए चिन्हित कोई स्थल नहीं होने के कारण प्रशासन की चेतावनी के बावजूद पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए नदी किनारों में उतर जाते हैं। कई बार हल्की सी भी चूक पर्यटकों के लिए जानलेवा बन जाती है। ऐसे में ब्यास नदी के किनारों को विकसित कर पर्यटन दृष्टि से पार्क या पिकनिक स्पॉट बनाना बेहद जरूरी हो गया है।


रॉयसन, रामशिला वशिष्ट में सड़क किनारे है नदी
कुल्लू से मनाली सड़क पर रामशिला, रायसन, विशिष्ट और अन्य कई जगहों पर नदी सड़क से बेहद करीब है। ऐसे में न चाहते हुए भी पर्यटक नदी की ओर आकर्षित हो जाते हैं। ऐेसे में एकदम जलस्तर बढ़ने से अनजान पर्यटक हादसों का शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed