फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में निजी स्कूलों की बसों से स्पीड गवर्नर गायब

कुल्लू में निजी स्कूलों की बसों से स्पीड गवर्नर गायब

Tue, 10 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में निजी स्कूलों की बसों से स्पीड गवर्नर गायब
कुल्लू में निजी स्कूलों की बसों से स्पीड गवर्नर गायब
विज्ञापन

नौनिहालों के साथ सड़कों पर फर्राटे से दौड़ती हैं बसें
नियमों को ताक पर रखकर हो रही हैं ओवरलोडिंग
कई खटारा बसें भी बन सकती है हादसों का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में निजी स्कूलों की बसें बिना स्पीड गवर्नर के सड़कों पर दौड़ रही हैं। नौनिहालों को बस में बिठाकर बसें सड़कों पर फर्राटे से दौड़ती हैं। बसों की हाई स्पीड छोटे बच्चों पर भारी पड़ सकती है। बसों की खिड़कियों में जालियां भी नहीं लगाई हैं। नियमों को ताक पर रखकर कुछ निजी स्कूलों के द्वारा ओवरलोडिंग भी की जा रही है। निजी स्कूलों की कुछ खटारा बसें भी हादसों का कारण बन सकती है।
जबकि प्रशासन व विभाग निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा नहीं कस पाया है। कांगड़ा जिला के नूरपुर में हुए सड़क हादसे के बाद कुल्लू प्रशासन व परिवहन महकमा हरकत में आ गया है। निजी स्कूलों की बसों में सफर कर घर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपने बच्चों का डर सताने लगा है। अभिभावक रमेश कुमार, बलवंत सिंह, युगल किशोर, राजीव और जगदीश ठाकुर ने कहा कि निजी स्कूल संचालक स्कूल बसों को लेकर किसी प्रकार के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। बसों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू मुख्यालय सहित कई स्कूलों के पास बेहद पुरानी बसें जो हैं। जिनसे कांगड़ा के नूरपुर जैसा हादसा होने के आसार हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन व परिवहन विभाग निजी स्कूलों के द्वारा चलाई जा रही बसों को नियमानुसार चलाना सुनिश्चित करवाएं। जिससे बच्चों की जान सुरक्षित रह सके। इधर, आरटीओ कुल्लू डॉ सुरेश जसवाल ने कहा कि स्कूल बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोडिंग बिल्कुल न करें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर विभाग के द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकत में आया परिवहन विभाग
नुरपूर के हादसे के बाद कुल्लू में आरटीओ हरकत में आ गए हैं। आरटीओ ने जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में एक निजी स्कूल की बसों को चेकिंग के लिए रोका। स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश देने के बाद ही बसों को छोड़ा गया। जबकि स्कूल बसों में चेकिंग का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed