{"_id":"5aca1f034f1c1bf5618b63c9","slug":"41523195651-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली का माल रोड बना मालिश रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली का माल रोड बना मालिश रोड
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
मनाली माल रोड की सुंदरता को लगा ग्रहण
अवैध रूप से चलाई जा रहीं कई गतिविधियां
प्रशासन पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर अवैध रूप से कई गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। मनाली के माल रोड के सौंदर्यीकरण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बावजूद यहां कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, जो यहां के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लगा रहा है। पर्यटन सीजन आते ही माल रोड पर मालिश करवाने के साथ चश्मे बेचने, गुलाब-जामुन और पान-मसाला बेचने वाले बैठ जाते हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। माल रोड पर सैर सपाटे को आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन लोगों की गतिविधियों से न केवल सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है बल्कि गंदगी भी पड़ रही है। मनाली के व्यापार मंडल के उपप्रधान अजय अवरोल और महासचिव सुदर्शन भट्ट का कहना है कि उन्होंने कई बार यह मामला प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष उठाया है लेकिन कुछ दिन कार्रवाई होने के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। उन्होंने कहा कि मनाली के दुकानदार भारी किराये के साथ टैक्स भी अदा करते हैं लेकिन उन्हें दुकान से बाहर सामान लगाने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मनाली माल रोड पर मालिश करने साथ अन्य लोगों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मनाली नगर परिषद अध्यक्ष शबनम तनवर ने कहा कि नगर परिषद की ओर से इस प्रकार से मनाली के माल पर गैर कानूनी तरीके से कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैर कानूनी तरीके से कार्य करने वालों का सामान जब्त किया जाता है। एसडीएम मनाली रमन गरसिंघी ने कहा कि इसके लिए प्रशासन की ओर से अलग से टॉस्क फोर्स का गठन किया जा रहा है जो इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखेगी।