फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गुठलीदार फलों की बंपर फ्लावरिंग से बागवान बाग बाग

गुठलीदार फलों की बंपर फ्लावरिंग से बागवान बाग बाग

Tue, 06 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
गुठलीदार फलों की बंपर फ्लावरिंग से बागवान बाग बाग
गुठलीदार फलों की बंपर फ्लावरिंग
विज्ञापन

मौसम अनुकूल रहा तो गुठलीदार फलों की होगी बेहतर सेटिंग
जिला में साढे़ ग्यारह हजार हेक्टेयर भूमि में प्लम के पौधे
उमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। गुठलीदार फलों की इन दिनों फ्लावरिंग यौवन पर है। पौधों पर फूल आने से घाटी का नजारा मनमोहक हो गया। प्लम समेत अन्य प्रजाति के फलों के बगीचे रंगबिरंगे फूलों से गुलजार हो गए हैं। पौधों पर अच्छी फ्लावरिंग से बागवान खुश हैं। जिला में तमाम किस्म का प्लम ग्यारह हजार हेक्टेयर भूमि में पैदा हो रहा है। हालांकि इस साल मौसम की बेरूखी के चलते बागवानों को आगामी फसल के प्रति संशय बना हुआ है।
बागवानों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश समय पर न होने के कारण पौधों पर लगे फूलों के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों का अभाव सेटिंग पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं। बगीचों में फूल बेहतर होने से आगामी फसल अच्छी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मौसम फ्लावरिंग के समय अनुकूल रहता है तो फलों की सेटिंग उम्दा हो सकती है। घाटी में प्लम, खुमानी, आडू, बादाम, मैरीपोजा, रैडब्यूट गुठलीदार फलों के पौधों पर अच्छे फूल खिले हैं। घाटी के बागवान अमित, चमन, मोहर सिंह, अमन, सतीश, सुशील भंडारी, चंदेराम, अशोक ठाकुर, युवराज, कमल, देव राज, अखिल, नवीन आदि का कहना है कि इन दिनों गुठलीदार फलों की अच्छी फ्लावरिंग हो रही है। तापमान में स्थिरता होनी जरूरी है। फूलों पर बारिश नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सेटिंग उम्दा हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजगीर महंत के अनुसार पौधों पर बेहतर फूल खिले हैं। यदि मौसम के तेवर ठीक रहते हैं तो फसल की सेटिंग अच्छी होगी। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरके शर्मा कहते हैं कि गुठलीदार फलों के पौधों पर अच्छे फूल खिले हैं। मौसम का मिजाज ठीक रहा तो निश्चित तौर पर इस बार इन फलों की सेटिंग बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed