{"_id":"5a80619e4f1c1bca798b8ffa","slug":"41518363038-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्योली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्योली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)।
खराहल घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव मंदिर न्योली में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में एक दिन का यज्ञ किया गया। इस मौके पर घी-खिचड़ी का भंडारे लगाया गया। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ी। घाटी के दर्जनों गांवों के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया और प्रसाद भी ग्रहण किया। देवता के पुरोहित महेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जाप-पाठ और पूजा की गई। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद पूर्णाहुति डाली गई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत ने बताया कि मंदिर में युवा मंडल के सदस्यों ने भंडारे में सहयोग किया। देवलु तोत राम ठाकुर, भगवान दास, पुजारी मोहर सिंह, न्योली पंचायत के उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, दुनी चंद कटोच आदि ने कहा कि माघ माह में हर साल मंदिर में घी-खिचड़ी का भंडारा लगाया जाता है। इसके लिए घाटी के हारियान हमेशा तत्पर रहते हैं। देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि मंदिर में बारिश के लिए एक दिन का यज्ञ किया गया है। इस मौके पर भंडारे में तमाम हारियानों और भक्तों को घी-खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।