{"_id":"5a229b6d4f1c1b6a678bf5e5","slug":"41512217453-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ स्थलों में आज देवी-देवता करेंगे शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ स्थलों में आज देवी-देवता करेंगे शाही स्नान
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थ स्थलों में आज देवी-देवता करेंगे शाही स्नान
देवी त्रिपुरा सुंदरी वशिष्ठ में करेंगी शाही स्नान
बिजली महादेव व माहुंटी नाग मणिकर्ण में करेंगे स्नान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। तीर्थ स्थलों में रविवार को देवी-देवता शाही स्नान करेंगे। शाही स्नान के लिए कई दिन पहले ही देवी-देवताओं का रथ देवालय से तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हो चुके हैं। पवित्र शाही स्नान को लेकर हारियानों और देवलुओं में खासा उत्साह है।
कुल्लू के राज परिवार की कुल देवी नग्गर स्थित त्रिपुरा सुंदरी रविवार को धार्मिक स्थल वशिष्ठ में वशिष्ठ मेें शाही स्नान करेगी। शनिवार को देवता का रथ नग्गर स्थित देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ वशिष्ठ के लिए रवाना हो गई और रात्रि ठहराव वशिष्ठ गांव में किया गया। रविवार सुबह देवी हरियानों और देवलुओं संग डुबकी लगाएंगी। देवी के कारदार जोगिंद्र आचार्य ने बताया कि देवी का नया रथ 17 वर्षों के पश्चात बनाया गया है। ऐसे में अब धार्मिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए शाही स्नान होगा। उधर, अधिष्ठाता बिजली महादेव और माहुंटी नाग भी शाही स्नान के लिए मणिकर्ण में पहुंच गए हैं और रविवार सुबह मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर देव विधान के अनुसार स्नान करेंगे। इससे पहले शनिवार को देवता बिजली महादेव और माहुंटी नाग ने मणिकर्ण में भगवान राम से उनके देवालय में भव्य मिलन किया।
शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे देवता बिजली महादेव अपने अस्थायी शिविर से ढोल नगाड़ों के साथ राम मंदिर को रवाना हुए और देव प्रक्रिया को पूरा करने में दो घंटे का समय लगा। वहीं सुबह से लेकर मणिकर्ण में महादेव और नाग के दर्शन के लिए लोगों को तांता लगा रहा। मणिकर्ण के सैर सपाटे को पहुंचे देसी विदेशी पर्यटकों ने भी देवता के दर्शन किए। इस संबंध में देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि शनिवार को देवताओं का भगवान राम से हुआ और राम दुआला से देवता को निकलने में देव धुनों के साथ दो घंटे का समय लगा। पूर्णिमा के दिन तीन दिसंबर को देवता बिजली महादेव व माहुंटी नाग मणिकर्ण के पवित्र जल शाही स्नान करेंगे।