फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू व लाहौल में हांफी क ई ईवीएम व वीवीपैट मशीनें

कुल्लू व लाहौल में हांफी क ई ईवीएम व वीवीपैट मशीनें

Thu, 09 Nov 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू व लाहौल में हांफी क ई ईवीएम व वीवीपैट मशीनें
वीवीपीएटी - फोटो : amarujala
कुल्लू/केलांग/उदयपुर/बंजार। विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में लोग कंपकंपा देने वाली ठंड में अपने प्रत्याशी को वोट देने निकले। वहीं चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग की ईवीएम व वीवीपैट मशीनें ही कई जगहों पर हांफ गईं। मशीनों के हांफने के कारण मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पोलिंग बूथों पर निर्धारित समय से देरी से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी सामने आई। ईवीएम मशीन को ठीक करने में करीब 3:30 घंटे का समय लगा। लगभग 11:30 पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो सका। वहीं गोंधला पोलिंग बूथ में ईवीएम मशीन में खराबी के चलते मतदाता परेशान हुए। ईवीएम मशीन को तीन बार बदलना पड़ा। करीब 1:30 बजे के बाद यहां पर सुचारू रूप से मतदान हो सका। जूंडा पोलिंग बूथ में भी ईवीएम मशीन खराब रही। यहां पर एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। लिंडूर और तिंदी में भी यही हाल रहा। जबकि बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पोलिंग बूथ बांदल में सुबह आठ बजे लोग मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि ईवीएम मशीन ने जवाब दे गई। शटयाउगी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में ढालपुर स्थित आदर्श महिला पोलिंग बूथ में वीवीपैट मशीन में खराबी के कारण मतदान कुछ समय के लिए रूक गया। हालांकि बाद में मशीनों को बदला व दुरूस्त कर दिया गया। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त युनूस ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों में मशीनों में दिक्कतें पेश आई हैं, वहां पर तुरंत प्रभाव से मशीनें बदली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed