{"_id":"5a01d7ac4f1c1b9f678b9d0b","slug":"41510070188-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
आखिरी दौर में दौर में घर-घर जाकर होगा जनसंपर्क
लाउड स्पीकर समेत जनसभाओं का दौर हुआ खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति की पांच सीटों पर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क के लिए ताकत झोंकी। दिनभर प्रत्याशियों ने रोड शो, रैलियां निकाल और बैठकों का आयोजन कर मतदाताओं से सीधा संपर्क साधा। मतदाताओं को रिझाने के लिए दिनभर प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक दी। दिन भर प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदाताओं से मिलने के लिए व्यस्त रहे। इसके लिए कई माध्यम अपनाए गए।
अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए परिजन, रिश्तेदार, कार्यकर्ता समेत अन्य दिनभर मैदान में डटे रहे। मंगलवार शाम पांच बजे जनसभाओं, बैठकों, रैलियों समेत लाउड स्पीकरों से मतदाताओं से संपर्क करने का दौर खत्म हुआ। कुल्लू जिला के सदर विस से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने मंगलवार केे रैली निकाल कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ने सुबह बैठकों में भाग लिया। जबकि दोपहर बाद रथ मैदान में जनसभा के माध्यम से जनता से सीधा संपर्क साधा। वहीं, बंजार विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने आखिरी दिन भी दुर्गम गांवों की जनता के बीच जनसमर्थन मांगा। मनाली में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा ने बैठकें आयोजित कर मतदाताओं से बातचीत की। लाहौल-स्पीति की ठंडी वादियों में भी भाजपा प्रत्याशी डा राम लाल मार्कंडेय, निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र करपा व कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने अपना जनसंपर्क अभियान छेड़े रखा। शाम पांच बजते ही सभी प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान बंद हुआ। मंगलवार सुबह से प्रत्याशी मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहे, लेकिन कुल्लू व लाहौल-स्पीिति की पांच सीटों में हो रहे विधानसभा चुनाव में उम्मीवारों के बीच कांटे की टक्कर को लेकर सब चुप्पी साधे हुए हैं। इधर, एसडीएम कुल्लू और निर्वाचन अधिकारी सन्नी शर्मा ने बताया कि घर-घर जाकर नियमों का पालन करते हुए प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।
व्यक्तिगत तौर पर कर सकते हैं जनसंपर्क
प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर पर मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकते हैं। भीड़ के साथ मतदाताओं से संपर्क नहीं किया जा सकता है। जनसंपर्क के दौरान पंपलेट, पोस्टर या अपील नहीं बांटी जा सकती है। धारा 144 लगे हुए होने के कारण प्रत्याशी को पांच से अधिक लोग अपने साथ नहीं रखने होंगे।