{"_id":"598b3a674f1c1b22208b4602","slug":"41502296679-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक भर्ती में 982 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक भर्ती में 982 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। वन वृत्त कुल्लू में वन रक्षकों के 20 पदों की भर्ती के लिए कुल 982 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के मैदान बबेली में वन रक्षक शारीरिक प्रवीणता परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले इन युवाओं को अब लिखित परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। जिसके लिए वन विभाग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन भेज दिए हैं।
वन विभाग ने वन रक्षक भर्ती के लिए आए आवेदनों की जांच के बाद कुल 5560 युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन शारीरिक परीक्षण के लिए कुल 2317 युवा ही बबेली मैदान में पहुंचे। इन युवाओं में कुल 982 युवा ही पहला पड़ाव पार कर पाए जबकि अन्य युवा पहले ही दौर में बाहर हो गए। ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले 982 अभ्यर्थियों का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर (छात्र) में 13 अगस्त को लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे ढालपुर स्कूल पहुंचना होगा। इधर, वन विभाग के अरण्यपाल बीएल नेगी ने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन आईडी विभागीय साइट से डाउनलोड करके प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में 10 बजे से पहले पहुंच जाए। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का अभ्यर्थी पालन करें।