फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मौसम विभाग की चेतावानी के बाद कुल्लू में अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावानी के बाद कुल्लू में अलर्ट

Sun, 09 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावानी के बाद कुल्लू में अलर्ट
कुल्लू। मौसम विभाग की ओर से जिला कुल्लू में भी 10 से 12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके तहत जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को ऐहतियात के तौर पर नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा प्रशासन ने ब्यास, सरवरी नदी के साथ अन्य नदी नालों के साथ रहने वाले प्रवासी लोगों व आम जन को भी खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बारिश के दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रहने को कहा है। पहले से ही भूस्खलन से अति संवेदनशील कुल्लू घाटी में तीन दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि रविवार को कुल्लू घाटी में दिनभर मौसम आम तौर पर साफ रहा और लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू राकेश शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक तीन दिन भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर जिला में अलर्ट जारी कर लोगों व पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोग नदी-नालों के साथ इन जगहों पर न जाएं जहां भूस्खलन का खतरा बना रहता है। जिला प्रशासन की भी मौसम की हर हलचल पर नजर रहेगी। इस दौरान किसी भी स्थिति को निपटने के लिए आनी, बंजार तथा मनाली के एसडीएम को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। बरसात के मौसम में जिला कुल्लू में सौ से अधिक सड़कें भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। इसके अलावा एनएन-21 और एनएच-305 भी भूस्खलन के लिहाज से खतरनाक हैं। बरसात में जिला कुल्लू की पेयजल स्कीमों के प्रभावित होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed