{"_id":"69c67a2e334b28cc010de00b","slug":"41-students-got-their-documents-verified-to-become-teachers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172358-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अध्यापक बनने के लिए 41 ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अध्यापक बनने के लिए 41 ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाने पहुंचे एमएमसी शिक्षक। -संवाद
कुल्लू। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एलडीआर परीक्षा में सफल रहे एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में शुक्रवार को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और कला अध्यापकों के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में एसएमसी अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 27 और 28 मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। पहले दिन टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत के एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच हुई। टीजीटी हिंदी के लिए 23 और टीजीटी संस्कृत पद के लिए 18 एसएमसी शिक्षक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने पहुंचे।
इस संबंध में गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि एलडीआर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के निर्देश शिक्षा निदेशालय से मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में 27 मार्च को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत पद के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसमें कुल 41 एसएमसी शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद