फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   41 participants from across the country are learning the intricacies of mathematics

Kullu News: गणित की बारीकियां सीख रहे देशभर के 41 प्रतिभागी

Wed, 18 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
41 participants from across the country are learning the intricacies of mathematics
कुल्लू महाविद्यालय में चल  रही ग​णित कार्यशाला।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय में गणित विषय पर इस तरह की पहली कार्यशाला चल रही है। इसमें देशभर के 41 प्रतिभागी गणित की बारीकियों को सीख रहे हैं। वहीं, कार्यशाला में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और एनआईटी के डॉक्टर और प्रोफेसर प्रतिभागियों को गणित के सिद्धांत, मॉडलिंग, विवेकन और संख्यात्मक समाधान पर अपना व्याख्यान दे रहे हैं। इसके अलावा अभ्यास सत्र में प्रतिभागियों से गणित की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय की रोचकता और संरचना से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में गणित विभाग की ओर से अंतर समीकरणों पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में साउथ एशिया विश्वविद्यालय से प्रो. कपिल कुमार शर्मा, एनआईटी जालंधर के डॉ. आर शिवराज ने अपना व्याख्यान दिया। गुरु गोविंद सिंह विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. रश्मि भारद्वाज ने रियल लाइफ के गणित के संबंध को दर्शाया। आईआईटी मुंबई के प्रो. एस शिवाजी गणेश ने प्रॉब्लम्स फॉर क्लास लीनियर इक्वेशन पर वक्तव्य दिया। प्रो. कपिल कुमार शर्मा ने डिफरेंशियल इक्वेशन के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। वहीं, कार्यशाला के संयोजक डॉ. संतोष कुमार ने डिफरेंशियल इक्वेशन की विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में बताया। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यशाला में जिला, प्रदेश व देश के प्रतिभागी गणित की बारीकियों से जागरूक होंगे। इस दौरान उपप्राचार्य डॉ. बृजबाला, प्रो. सोम कृष्ण, प्रो. जयप्रकाश, प्रो. सपना वर्मा, प्रो. पूजा सोहर, प्रो. निश्चल शर्मा, डॉ. हीरामणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed